नई दिल्ली, जुलाई 11 -- भारत में करोड़पतियों और हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में देश के 5,012 नए लोगों को एचएनआई क्लब में शामिल होने का मौका मिला है। इसके साथ ही भारत में करोड़पति परिवारों की कुल संख्या बढ़कर 8 लाख, 71 हजार से अधिक हो गई है। आप चाहें, तो इस खुशनुमा आंकड़े पर इतरा सकते हैं, लेकिन इसी रपट के कई बिंदु उदास कर जाते हैं। भारत में आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही है और इससे मध्यम वर्ग में हताशा फैल चली है। जो नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि एचएनआई उन लोगों को माना जाता है, जिनके पास अपनी तमाम देनदारियों को घटाने के बाद 10 लाख डॉलर, यानी लगभग 9.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक मूल्य की ऐसी संपत्ति हो, जिसे आसानी से नकदी में बदला जा सके। पिछले साल इस क्लब में शामिल होने वालों में लगभग...