बोकारो, अगस्त 1 -- डीपीएस चास में आयोजित चार दिवसीय अंतरसदनीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन शनिवार को आकार आर्ट फेस्टिवल के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन विद्यालय परिसर रंगों, कल्पनाओं और सृजनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक क्षमता, सौंदर्यबोध और कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत सात विभिन्न कला विधाओं का आयोजन किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा पहली तक के विद्यार्थियों के लिए कलर द गिवेन ड्रॉइंग, कक्षा दूसरी और तीसरी के लिए ऑन द स्पॉट पेंटिंग तथा कक्षा चौथी और पांचवीं के लिए कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- Palamu News: सावन महोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग वहीं कक्षा छ...