प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के तहत जिले के दोनों चयनित विकासखंडों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। मंगलवार को आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के चिह्नित सूचकांकों की समीक्षा बैठक में बताया गया कि देश के 500 चयनित विकासखंडों में बहरिया को 14वीं व कोरांव को 43वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं, जोन-2 की रैंकिंग में बहरिया चौथे और कोरांव 14वें स्थान पर रहा। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े चिह्नित सूचकांकों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में विकासखंडों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के हाइपरटेंशन और डायबिटीज से संबंधित सूचकांकों की प्रगति...