औरंगाबाद, जनवरी 29 -- कुटुंबा प्रखंड में आयोजित प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में प्रतिनिधियों और अधिकारियों को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संकल्प लिया कि वे प्रखंड को संपूर्णता अभियान के सभी संकेतकों के अनुरूप विकसित करेंगे और इसे स्वस्थ, समर्थ व समृद्ध बनाकर प्रेरणादायक ब्लॉक बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। बैठक में संकेतकों की समयबद्ध संतृप्ति सुनिश्चित करने, काम की नियमित समीक्षा और निगरानी करने, प्रखंड व जिला प्रशासन में श्रेष्ठ प्रथाओं का संस्थागतकरण करने, विभागों के बीच सहयोग सुदृढ़ करने, सभी क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा नवाचार और परस्पर सीख को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बीडीओ प्रियांशु बसु ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया। प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने प्रखंड के विभिन्न संकेतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.