कोडरमा, सितम्बर 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार की उपस्थिति में कोडरमा जिले के आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो एवं जयनगर की प्रगति एवं उपलब्धियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, सामाजिक विकास तथा आधारभूत संरचना से जुड़े प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की विस्तृत समीक्षा की गई। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 40 संकेतकों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति का आकलन किया जाता है। बैठक के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों की समीक्षा में जुलाई 2026 तक दोनों आकांक्षी प्रखंडों में संस्थागत प्रसव की उपलब्धि 100 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- केंद्रीय टीम ने मरकच्चो व जयनगर में योजनाओं में सुधार का दिया न...