जामताड़ा, अप्रैल 24 -- आकांक्षी प्रखंड करमाटांड़ में स्वास्थ्य सुविधा होगी मजबूत, पीएचसी को सीएचसी बनाने की प्रक्रिया शुरू करमाटांड़, प्रतिनिधि।आकांक्षी प्रखंड में शामिल करमाटांड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की पहल पर करमाटांड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधायक ने 15 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को पत्र लिखकर इस मांग को रखा था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री के निर्देश के बाद 17 अप्रैल को प्रस्ताव को आगे की प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.