हरदोई, जून 12 -- हरदोई। जिले की तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत को आकांक्षी नगर योजना में शामिल किया गया है। इससे यहां के विकास के लिए अधिक बजट और योजनाएं आने से इनका कायाकल्प करने में मदद मिलेगी। नगर पालिका परिषद पिहानी, सांडी और बिलग्राम के अलावा नगर पंचायत पाली का चयन आकांक्षी ब्लॉक योजना में किया गया है। ये कम आबादी वाली छोटी निकाय हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा का कहना है कि इन नगर निकायों में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। शुद्ध पेयजल व मार्ग प्रकाश व्यवस्था का इन्तजाम कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...