आकांक्षी जिलों में स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज
बलरामपुर, अगस्त 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। आकांक्षी जिलों में तैनात परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर को विधान परिषद सदस्य एवं शिक्षक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने लंबे समय से आकांक्षी जिलों में सेवा दे रहे शिक्षकों को वरिष्ठता और बैचवार प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरण का अवसर देने की मांग की। अध्यापिका पायल अरोड़ा ने एमएलसी को ज्ञापन सौंपते हुए इस मुद्दे को विधान परिषद के सदन में प्रमुखता से उठाने की अपील की। शिक्षकों ने बताया कि श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर और सोनभद्र जैसे आकांक्षी जिलों में शिक्षक वर्षों से विषम परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- आकांक्षी जिलों में स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज स्थानांतरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.