सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आम बजट-2026 में केंद्र सरकार ने तराई क्षेत्र के विकास को बड़ी प्राथमिकता देते हुए खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज-श्रावस्ती-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना को गति देने का कार्य किया गया है। लगभग 240 किमी लंबी इस परियोजना पर 4939.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह रेल लाइन संतकबीरनगर के साथ सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जैसे आकांक्षी जिलों को देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्त ने बताया कि यह परियोजना तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी (54.40 किमी) तक रेल लाइन का निर्माण होगा। दूसरे चरण में बांसी से एकौना (119 किमी) तक ट्रैक बिछाया जाएगा जबकि तीसरे और अंतिम चरण में एकौना से बहराइच (66.60 किमी) तक रेल लाइन...