रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंगलवार को आकांक्षी जिला बोकारो के कस्तूरबा गांधी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय और चतरा के मयूरहंड स्थित बालिका आवासीय विद्यालय की दस-दस छात्राओं की टीम ने मुलाकात की। राष्ट्रपति के साथ छात्राओं का संवाद काफी अविस्मरणीय अनुभव का रहा। उपरोक्त विद्यालयों की छात्राएं बीते 24 जनवरी की रात तीन दिवसीय शैक्षणिक दौरे पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय संस्थानों और धरोहरों से परिचित कराना था। शैक्षणिक दौरे का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह द्वारा किया गया। कीर्तिवर्धन सिंह के पास आकांक्षी जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.