चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आकांक्षात्मक जिलों में शामिल चंदौली जिले की 243 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इनमें 6 ग्राम पंचायतों ने गोल्ड, 45 ने सिल्वर और 192 ने ब्रॉन्ज मानदंड पूरे किए हैं। डीएम ने गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं ब्रॉन्ज श्रेणी की पंचायतों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली का भी वितरण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधानों और सामुदायिक...