नवादा, जनवरी 10 -- नवादा, नगर संवाददाता डीआरडीए सभागार, नवादा में गुरुवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त सचिव उपभोक्ता, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय, भारत सरकार एवं केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी, आकांक्षी जिला, नवादा रवि शंकर ने की। इस दौरान जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की 05 थीम एवं 49 सूचकांकों के आलोक में संबंधित विभागों की गहन समीक्षा की गई। केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आकांक्षी जिला कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश ...