फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। भोपाल के एक होटल में सार्वजनिक उद्यम विभाग और यूनिसेफ के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जहां पर सीडीओ पवन कुमार मीना ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सीएसआर संसाधनों के प्रभावी उपयोग, जमीनी स्तर की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। आकांक्षी जिला फतेहपुर में जीवन के प्रथम 1000 दिन परियोजना के प्रभाव और लाइटहाउस आंगनवाड़ी केंद्रों पर चर्चा की। कार्यशाला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी समेत गुजरात, जम्मू-कश्मीर, यूपी, एमपी, असम समेत आकांक्षी जिलो ने सहभागिता किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...