आकांक्षी खानपुर प्रखंड कार्यक्रम की बैठक
समस्तीपुर, मई 31 -- खानपुर। खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आकांक्षी खानपुर प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शत-प्रतिशत सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के संचालित सूचकों की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को अपने-अपने पोर्टलों पर समयबद्ध तरीके से डेटा प्रविष्टि करने और नियमित रूप से अद्यतन बनाए रखने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में कम प्रदर्शन वाले सूचकों में सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने, क्षेत्रीय स्तर पर नियमित अनुश्रवण एवं सत्यापन करने तथा विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। मौके पर सीडीपीओ वर्षा सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.