धनबाद, जून 24 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति के सौजन्य से मंगलवार को भौंरा 19 नंबर स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर आकांक्षा महिला समिति की अध्यक्ष इंदु पासवान ने सदस्यों के साथ स्कूल के सैकड़ों बच्चों के बीच स्कूल बैग, बोर्ड, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल और चॉकलेट का वितरण किया। मौके पर सरोज कुमार, कविता चटर्जी, नेहा कुमारी, मुकलेश ठाकुर, प्रधानाध्यापक कलीम अख्तर, आयशा परवीन, निरंजन पांडे, तापस बनर्जी, अंजलि विश्वकर्मा, जया पात्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...