वाराणसी, मार्च 21 -- रोहनिया (वाराणसी)। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के छठे चरण के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा आकांक्षा ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन का कार्यभार संभाला। उन्होंने कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। आकांक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं को सही ढंग से समस्त विद्यालयों में लागू करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...