बांदा, जुलाई 23 -- बांदा। आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बबेरू एवं बिसंडा की प्रगति की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 50 इंडिकेटर्स के अंतर्गत 5 प्रमुख थीमों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध विभाग, बुनियादी ढांचा तथा सामाजिक विकास की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिन इंडिकेटर्स में जनपद का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर है, उनमें तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए अगली समीक्षा बैठक तक ठोस प्रगति सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में डेटा का शत-प्रतिशत सत्यापन, नियमित स्थलीय निरीक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण डाटा संकलन सुनिश्चित किया जाए। बबेर...