रामनगर, मार्च 11 -- रामनगर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में बुधवार को आयोजित युवा आकांक्षा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं, धार्मिक मुद्दों, गैरसैंण और पर्यटन नगरी में गैस संकट समेत कई विषयों पर अपनी बात रखी। वहीं कहा कि युवा आकांक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसे समझना समाज, राज्य और देश के लिए जरूरी है। साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों से युवाओं के परेशान होने का आरोप भी लगाया। बुधवार को कार्यक्रम संयोजक ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में कालाढूंगी, नैनीताल, हल्द्वानी और काशीपुर समेत कई स्थानों से सैकड़ों युवा पहुंचे। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम रावत ने कहा कि वह संजय नेगी और आनंद रावत समेत कई युवाओं के आग्रह पर वह रामनगर आए हैं। कहा कि वह य...