पटना, जून 10 -- Tejashwi Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए सम्राट चौधरी कैबिनेट द्वारा बिहार आकस्मिक निधि से 3662 करोड़ रुपये निकालने की मंजूरी को आधार बनाकर राज्य सरकार से सवाल पूछा है कि क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है। सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार की सुबह लगभग 1 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में 1100-1100 रुपये की पेंशन राशि ट्रांसफर कर दी है। चौधरी ने इस दौरान ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े पदाधिकारियों से कहा है कि हर महीने की 10 तारीख को ये राशि हर हाल में लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाएगी। तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट के जरिए इमरसेंजी फंड से पेंशन के लिए पैसा निकालने का हवाला देते हुए बिहार के दिवालिया होने की कगार पर होने का मुद्दा उठाया ह...