आकस्मिक चुनौतियों से निपटने को मुंगेर पुलिस ने की मॉक ड्रिल
मुंगेर, मई 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रविवार को मुंगेर पुलिस ने जिलेभर में कमर कसी। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देशानुसार, जिलांतर्गत सभी थानों और पुलिस केंद्र में दंगा जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली काल्पनिक परिस्थितियों का कृत्रिम माहौल तैयार कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का गहन पूर्वाभ्यास किया गया। इस विशेष ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक और शारीरिक रूप से हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रखना है। फुल ड्रेस रिहर्सल भी हुआःसड़क दुर्घटना जैसी अचानक उत्पन्न होने वाली गंभीर कानून-व्यवस्था की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.