बस्ती, जून 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह एवं सीएफओ यतींद्र नाथ व प्रभारी निरीक्षक हर्रैया की संयुक्त टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर हर्रैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कोचिंग सेंटर, होटल में आग बुझाने वाले उपकरणों की जांच किया। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद से पुलिस व अग्निशमन विभाग सतर्क नजर आ रहा है। सीओ के नेतृत्व में टीम ने कोचिंग सेंटरों व होटलों में पहुंचकर वहां उपलब्ध अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। टीम ने संचालकों को बताया कि किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर लें। यह भी पढ़ें- कोचिंग, पुस्तकालय, अस्पताल, रेस्टोरेंट, बारातघर में की अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच संस्थान व प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लग...