जामताड़ा, अप्रैल 25 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड में आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शुक्रवार को सहायक शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जामताड़ा कॉलेज रोड स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवासीय कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। वहीं धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों में नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली। इस दौरान धरना स्थल पर एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी पहुंचे और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मोबाइल पर बात कर समाधान की दिशा में पहल की। यह भी पढ़ें- विधायक आवास के सामने दूसरे दिन भी धरना, सौंपा ज्ञापन फुरकान अंसारी ने कहा कि ज...