गढ़वा, अप्रैल 11 -- केतार, प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे सहायक अध्यापकों के वेतन में प्रति वर्ष दस प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित आकलन की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक शिक्षकों का मानदेय नहीं बढ़ा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के दो वर्ष से अधिक समय गुजरने के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाए जाने से सहायक अध्यापकों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है। सहायक अध्यापकों ने आरोप लगाया कि जिला के सभी प्रखंडों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार की बैठक कर उनके मानदेय बढ़ा दिए गए लेकिन यहां के पदाधिकारी और कर्मी मौन साधे बैठे हैं। सहायक अध्यापकों ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण किए दो वर्ष से अधिक समय हो गए लेकिन विभ...