किशनगंज, अप्रैल 3 -- किशनगंज। बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज में वर्ष 2026 की शुरुआत से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की लगातार कार्रवाई ने प्रशासनिक तंत्र की परतें खोल दी हैं। जनवरी से अप्रैल की शुरुआत तक हुए तीन बड़े मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जिले के कई सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार गहराई तक पैठ बना चुका है। हालांकि एजेंसियों की सक्रियता से कार्रवाई हो रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक आम जनता इस व्यवस्था का खामियाजा भुगतती रहेगी। तीन महीनों में खनन विभाग, बाल विकास परियोजना और पुलिस महकमे के अधिकारियों पर हुई कार्रवाई ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किशनगंज का प्रशासनिक सिस्टम किस दिशा में जा रहा है। जहां बिना घूस के काम होना अपवाद बनता जा रहा है। सबसे ताजा और चर्चित मामला किशनगंज के ए...