देहरादून, मई 3 -- उत्तराखंड बेसबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम अंतर-विद्यालयी जिला स्तरीय बेसबॉल-5 चैंपियनशिप में आकर्ष बॉक्सिंग अकादमी विजेता बनी। प्रतियोगिता में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। परेड ग्राउंड में रविवार को एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बारिश के कारण मुकाबले विलंब से शुरू हुए। नॉकआउट आधार पर खेले गए मुकाबलों के आधार पर आकर्ष बॉक्सिंग अकादमी और आरपीएस व्हाइट ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आकर्ष बॉक्सिंग अकादमी ने आरपीएस व्हाइट को 15-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। आरपीएस ब्राउन तीसरे स्थान पर रहा। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष बिमल हरनाल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना का विकास करना है। एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को लगातार बेहतर मंच प्रदान किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.