सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सुरसंड। प्रखंड क्षेत्र की डाढावारी पंचायत स्थित छोटा मेघपुर गांव में पांच दिवसीय महावीरी झंडा मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले का मुख्य आकर्षण 51 फीट ऊंचा महावीरी झंडा है। इसे चोरौत प्रखंड के परिगामा गांव से आए कारीगरों ने तैयार किया है। भव्य झंडा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और श्रद्धालु इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं। मेले में आए कलाकारों और खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए जा रहे हैं। वहीं, मनोरंजन के लिए पारंपरिक आल्हा-ऊदल नृत्य की भी व्यवस्था की गयी है। जिसे देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुट रही है। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.