मथुरा, फरवरी 24 -- मथुरा रिफाइनरी पर्यावरण सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु रिफाइनरी नगर स्थित नगर चौपाल में 40वां वार्षिक फ्लावर शो आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस शो का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी द्वारा किया गया। फ्लावर शो में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी कृष्णा ने अभियान की सफलता हेतु आत्म-सशक्तिकरण एवं मूलभूत नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर बल देते हुए राजयोग की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। ब्रह्माकुमारी द्वारा प्रस्तुत वैल्यू गेम्स प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने खेल-खेल में जीवनोपयोगी मूल्यों को सहज रूप से समझा। फ्लावर शो में 100 से अधिक प्रजातियों के फ्लावरिंग प्लांट्स, डेकोरेटिव प्लांट्स एवं कट फ्लावर प्रदर्शित किए गए। फूलों से निर्मित विविध कलाकृतियां दर्शकों के आकर...