मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली की पावन शाम लेक फ्रंट का नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट चमक उठा। कर्बला मोहल्ले से सटे लेक एक के इंट्री गेट के पास सेल्फी प्वाइंट को खास पत्थरों से तैयार किया गया है। विशेष लाइटिंग के बीच सेल्फी प्वाइंट के अगले हिस्से में छोटा ग्रीन गार्डेन भी विकसित किया गया है। इसमें फूल आदि के पौधे लगाए गए हैं। दरअसल, स्मार्ट सिटी के लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत सिकंदरपुर मन (लेक) को तीन हिस्सों (एक, दो व तीन) में बांट कर काम किया जा रहा है। इनमें सिर्फ लेक एक का काम ही पूरा हो सका है। पिछले साल लेक एक में बना स्कल्पचर गार्डेन भी शहरवासियों के साथ बाहरी आगंतुकों को भी आकर्षित करता है। लेक एक में कम्युनिटी हॉल व अन्य काम पहले ही पूरे हो चुके हैं। इसी एरिया से योगिया मठ को सीधे सड़क के रास्ते जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.