नोएडा, जनवरी 23 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफएल के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे शुक्रवार को जारी हो गए। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकते हैं। शनिवार से बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें जो नंबर पहले बुक हो जाएगा, उसे वाहन के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...