नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफपी के नीलामी के बाद बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की बुकिंग बुधवार से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर शुरू हो गई। इसके लिए वाहन मालिक को परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर जाना होगा। निर्धारित आधार मूल्य जमा करके यह नंबर मिल जाएंगे। नीलामी में नंबर आधार मूल्य से काफी ज्यादा महंगे बिके थे। वहीं, सीरीज के छह हजार से अधिक नंबर बिक चुके हैं। बाकी बचे नंबरों में लोग सामान्य पसंदीदा नंबर भी बुक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...