लातेहार, जून 27 -- चंदवा प्रतिनिधि। मुहर्रम के मौके पर थाना परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न अखाड़ों द्वारा निर्माण किये गए ताजिया को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शुक्रबाजार अखाड़े के मो़ शाहिद के ताजिया को प्रथम पुरस्कार देकर एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने सम्मानित किया। वहीं दूसरे स्थान पर ग्यास खान कामता का ताजिया, तीसरे स्थान पर मो़ सलमान शुक्रबाज़ार, चौथे स्थान पर कमरुद्दीन खान, बेलवाही तथा पांचवे स्थान के लिए जहांगीर खान कुजरी के ताजिये को पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बीडीओ चंदन प्रसाद, अंचलाधिकारी सुमित झा समेत रामयश पाठक, संजीव आजाद, अजय वैद्य, राजेंद्र यादव, विनोद गुड्डू ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- या हसन या हुसैन की नारों से गूंजा चंदवा इसके अलावे प्रशासन द्वारा दिए गाइड लाइन का अच्छी तरह पालन करने ह...