संभल, अप्रैल 18 -- विकासखंड असमोली के गांव गुमसानी में शुक्रवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चार थानों का पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अरिल नदी के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा पार्क से शुरू होकर दलित बस्ती, मुस्लिम बस्ती, ठाकुर बस्ती और बाल्मीकि बस्ती होते हुए गुमसानी अड्डे से गुजरकर पुनः आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- गूंज उठा जय भीम का नारा, भव्य शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन जिसने लोगों का मन मोह लिया।शोभायात्रा में शा...