शामली, अगस्त 6 -- शामली। सावन मास की शिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ने लगी है। जनपद शामली से होकर गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। शहर और हाईवे पर हर ओर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। रंग-बिरंगी एवं आकर्षक कांवड़ कंधों पर लेकर हजारों श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। आगामी 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। जैसे जैसे शिवरात्रि का पर्व नजदीक आ रहा है कांवड लेकर आने वाले शिवभक्त कांवडियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पंचम खत्म होने के बाद अब कांवडियों की संख्या में लगातार इजाफा होगा। यह भी पढ़ें- केदारनाथ और रथ वाली कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार कई शिवभक्त सामाजिक संदेशों को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बना रहे ह...