बागेश्वर, अगस्त 27 -- देवेंद्र, बागेश्वर। गुरुवार को पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा देखने को मिली। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में पहले स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। इसके बाद मुख्य प्रतियोगिता रैपिड फायर, मल्टीपल च्वाइस, विजुअल और बजर राउंड में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...