कटिहार, मार्च 2 -- कटिहार। निज संवाददाता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में गामी टोला स्थित समता सदन में सम्मान शहर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार सरस तथा संचालन अवध बिहारी आचार्य ने किया। महापौर उषा देवी अग्रवाल मुख्य अतिथि थी। डॉ जवाहर देव ने मुख्य अतिथि का शॉल और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सुश्री नेहा किरण एवं लक्ष्मी कुमारी ने सरस्वती वंदना की तत्पश्चात डॉक्टर देव ने होली आई होली आई रे कविता सुनाई। चर्चित गीतकार डॉ आचार्य ने आओ प्रिय इस मधु बसंत में फूल सजा दूं बालों में, डॉ सरस ने अपनी भोजपुरी रचना मत रूठउ सुन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अजय मीत ने युद्ध किसके लिए लड़ रहा है आदमी, गिरधर कुमार ने रंग हल्के होने लगे हैं जमते हैं मगर उतने नहीं, विनोद मिश्रा ने चैत्र शुक्ल प्रतिप...