आओ चले स्कूल कार्यक्रम को लेकर किया जागरूक
मधेपुरा, मई 27 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। नगर परिषद् वार्ड 14 स्थित मध्य विधालय जगजीवन आश्रम में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नए एकेडमिक सत्र 2026-27 में 6-14 आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन को लेकर अभियान चलाया गया। प्राथमिक और प्रारंभिक विधालय में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन करने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापिका डॉ. चंदा कुमारी के नेतृत्व मेंं स्कूल के पोषक क्षेत्रों वार्ड 14, नयानगर, मदनपुर पंचायत वार्ड एक सहित अन्य जगहों पर अभिभावकों और बच्चों से मिलकर आओ चले स्कूल कार्यक्रम को सफल बनाने एवं शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नामांकन अभियान की तिथि विस्तारित करते हुए 31 मई तक बढ़ा दी गयी है। पूर्व पार्षद सह सामाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.