नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- करीना कपूर और शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'जब वी मेट' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। साल 2007 में आई इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। जब वी मेट की कहानी, किरदार आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन इस फिल्म के गाने एक अलग ही माहौल बनाते हैं। वैसे तो फिल्म के सभी गाने प्रीतम ने कंपोज़ किए और अलग-अलग सिंगर्स ने गाए थे। लेकिन एक गाना ऐसा भी है जिसे एक ऐसे म्यूजिक कंपोज़र ने बनाया जिसे इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिल पाई। हैरानी वाली बात ये है कि फिल्म के इस गाने पर कंपोजर ने 14 साल तक काम किया। ये गाना था 'आओगे जब तुम साजना'। इस गाने को एक शानदार कंपोजर ने बनाया और उस्ताद राशिद खान ने दी अपनी आवाज।आओगे जब तुम साजना जब वी मेट का गाना 'आओगे जब तुम साजना' कुछ खास गानों में से एक माना जाता है। अक्सर लोगों को लगता ह...