नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Zebronics ने भारतीय मार्केट में दो नए स्मार्ट फिटनेस बैंड Zeb-Fit S3 और Zeb-Fit S4 लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज को खासतौर पर फिटनेस, वेलनेस ट्रैकिंग और रोजमर्रा के स्मार्ट फीचर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। Zeb-Fit S3 को कई हेल्थ और एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स के साथ लाया गया है, जबकि Zeb-Fit S4 अलग-अलग कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। Zeb-Fit S3 में हार्ट रेट, SpO2 और ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग की सुविधा भी मिलती है। स्मार्ट बैंड में सेडेंटरी अलर्ट, Wellness Space और मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। हालांकि, कंपनी के मुताबिक इन फीचर्स से मिलने वाली जानकारी सामान्य वेलनेस रेफरेंस के लिए है ...