आए दिन पावर कट जूझ रहा जिला अस्पताल, हैवी जनरेटर लगाने के निर्देश
उरई, जुलाई 29 -- उरई। संवाददाता जिला अस्पताल का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना और स्टाफ नर्स को बुजुर्ग महिलाओं की अच्छे से सेवा के निर्देश दिए। वहीं रोजाना मिल रही बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर डीएम ने हैवी जनरेटर की व्यवस्था के निर्देश दिए।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, ऑर्थो वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड, आयुष्मान वार्ड, दवा वितरण काउंटर एवं दवा भंडार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.