पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- गंगोलीहाट। नगर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में आरएसएस ने बैठक का आयोजन किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में आगामी 9 फरवरी को जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें उसे भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर वार्ता की गई। इस दौरान डीडीहाट जिला प्रचारक गणेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की अटूट एकता और हमारी प्राचीन सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। बैठक में खंड संघचालक प्रताप, जिला ग्राम विकास संयोजक चंद्रशेखर, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख लिखित ने भी सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यहां खंड कार्यवाह दीपक, दर्पण, संजेश, राकेश, रमेश, पंकज, हरीश, रविंद्र, गौरव, दयाल, गोपाल स्वयंसेवक बंधु मौजूद रहे। ------...