फिरोजाबाद, मई 11 -- कांच नगरी में आएदिन गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं से जहां उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर गैस कंपनी के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। कंपनी प्रबंधन अब इन घटनाओं की रोकथाम के उपाय तलाशने में जुट गया है। बताते चलें कि शहर की गैसी फाइड एरिया में आएदिन गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की की घटनाएं हो रही है। नगर निगम हो या पीडब्ल्यूडी अथवा अन्य कोई विभाग , इनके ठेकेदार लापरवाही से अपना काम करते हैं। गैस पाइपलाइन के आसपास कभी नगर निगम द्वारा पानी की पाइपलाइन डाली जाती है। कभी विद्युत विभाग द्वारा बिजली का पोल लगाया या हटाया जाता है तो कभी लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क या पटरी का निर्माण कराया जाता है। यह भी पढ़ें- देर रात तक जुटी रही गेल की टीम, कई घंटे बंद रही पीएनजी की सप्लाई इस दौरान संबंधि...