साहिबगंज, अगस्त 22 -- साहिबगंज(अभिजीत राय)। जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक एनआइओएस (नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) स्टडी सेंटर खोलने का प्रस्ताव है। इसके माध्यम से किसी वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुके या फिर आउट स्कूल बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। विभागीय गाइड लाइन के मुताबिक जिले के प्रत्येक प्रखंड के पीएमश्री स्कूल या सरकारी स्कूल को इसके लिए सेंटर बनाया जाएगा। इसी प्रकार पंचायत या नगर निकाय क्षेत्र में भी एक-एक अन्य सरकारी विद्यालय को एनआइओएस स्टडी सेंटर बनाने की योजना है। इस स्टडी सेंटर से मुख्य रूप से कक्षा 10 या 12वीं की पढ़ाई पूरी करने को इच्छुक विद्यार्थियों को जोड़कर शिक्षा दी जाएगी। दरअसल,एनआइओएस भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त शिक्षण संस्थान है। यह संस्थान दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से 10वीं व...