सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ जिला सोनभद्र के तत्वावधान में गुरुवार को कर्मचारियों एवं श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान लिए मुख्यमत्री को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाए जाने और उनके उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने की मांग की। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष दशाराम यादव ने की। इस दौरान प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिक, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। महंगाई, वेतन विसंगति, सामाजिक सुरक्षा का अभाव, रिक्त पदों पर भर्ती न होना तथा संविदा कर्मियों का शोषण गंभीर विषय हैं, जिनके समाधान के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यह भी पढ़ें- मजदूर संघ...