वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 2 -- इस बार की होली कई विभागों में कार्यरत आउट सोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों की फीकी रहेगी। कर्मचारियों में होली से पहले मानदेय नहीं मिलने से निराशा है। स्वास्थ्य विभाग के करीब 4000 आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों को होली से ठीक पहले मानदेय न मिलने से रोष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पूर्व सभी मानदेय भुगतान का निर्देश दिया था, लेकिन गोरखपुर के स्वास्थ्य संस्थानों में अब तक एक पैसा नहीं पहुंचा। बुधवार को होली है। सिर्फ सोमवार को बैंक खुल सकता। ऐसे में कर्मचारियों को और इंतजार करना पड़ रहा है। जिला स्तर पर सीएमओ कार्यालय के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के जरिए संविदा पर कर्मचारी तैनात हैं। करीब 1760 एनएचएम व 430 आउटसोर्सिंग कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं। एनएचएम जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.