बरेली, मई 31 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों की प्रशासनिक और दैनिक व्यवस्थाओं के कार्य को पूरा कराने के लिए कर्मियों को आउटसोर्स किया जाता है मगर सरकार द्वारा इनसे 11 माह कार्य लेने के आदेश का विरोध शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया। जिलाध्यक्ष हरिशंकर के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं की मांग रही कि आउटसोर्स कर्मियों को 11 के बजाए 12 माह काम पर लिया जाए और नियमित मानदेय दिया जाए। ज्ञापन लेने वाले प्रशासनिक अधिकारी जसवंत सिंह ने अधिकारियों तक मसला पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में तिलक राम, अरुण कुमार यादव, कोमल, सोहनी, अनीता, विपिन कुमार, दीपक कश्यप आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग कर्मियों से 11 माह कार्य लिए जाने के आदेश के विरोध में ज्ञापन सौंपा

हिं...