बरेली, मई 21 -- बरेली। राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का जनवरी से लंबित मानदेय अब तक जारी न होने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को देखते हुए परिषद ने एक बार फिर विभागीय अधिकारियों से तत्काल भुगतान कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने बताया कि परिषद द्वारा बीती 15 मई को सयुंक्त शिक्षा निदेशक को प्रार्थना पत्र देकर लंबित मानदेय जारी कराने की मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- बिलारी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू यह भी पढ़ें- अनुदेशकों का मानदेय तो बढ़ाया, बकाया देने को तैयार नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...