देवरिया, जून 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मियों का मई माह का वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। आउट सोर्सिंग का कहना है कि विद्यालयों द्वारा हम लोगों की उपस्थिति कार्यालय को समय से नहीं भेजी जाती है जिससे समय से मानदेय नहीं मिल पा रहा है।

विद्यालयों के संख्या जिले में 22 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें जिनमें 14 हाई स्कूल व 8 इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा 122 एडेड माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में आउट सोर्सिंग कंपनी के मध्यम से निर्धारित मानदेय पर परिचारक व स्वीपर कार्यरत हैं। जिसमें राजकीय विद्यालयों में 56 व एडेड विद्यालयों में 256 आउट सोर्सिंग कर्मी कार्यरत हैं। उधर आउट सोर्सिंग कर्मियों का कहना है कि विद्यालयों द्वारा हम लोगों की उपस्थिति का सत्यापन कर ज...