आगरा, मार्च 17 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण 16 मार्च से शुरू हुआ है और 18 मार्च तक संपंन होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली के निर्देशन में संपंन हो रहा है। इसमें विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नामित नोडल शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की पहचान, नामांकन, पुनः विद्यालय से जोड़ने की रणनीतियों एवं प्रभावी शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को ...