मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन रोड स्थित एंग्लो संस्कृत जुबिली इंटर कॉलेज में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए एआरपी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच एआरपी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने बताया 40 दिन तक लगातार स्कूल नहीं आने वाले छात्रों को आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा। साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों के घर-घर जाकर उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें उनके बच्चे के स्कूल न आने की जानकारी देते हुए स्कूल भेजने को प्रेरित किया जाएगा। प्रशिक्षक के रूप में डायट की प्रवक्ता शैली सिंह, विनोद कुमार शर्मा के लिए जनपद के एसआजी सरिता तिवारी, दिनेश चंद्र शुक्ला आदि रहे। प्रशिक्षण में जनपद के 12 ब्लॉक एवं नगर पालिका मिलाकर कु...