सिद्धार्थ, मार्च 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शारदा कार्यक्रम के तहत स्कूल से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उन्हें आयु-संगत कक्षाओं में नामांकित कराने तथा विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से पढ़ाई से जोड़ने की जानकारी दी गई।बीआरसी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीईओ राजेश कुमार ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक और विभागीय जिम्मेदारी है। इसके लिए शिक्षकों को संवेदनशीलता के साथ गांव-गांव जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन करना होगा। प्रशिक्षण में...